उप्र में सुबह हल्का कोहरा

लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौमस विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493