उप्र : दलित विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

बांदा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर अकेले सो रही एक दलित विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

थानाध्यक्ष अतर्रा दुर्गविजय सिंह ने शनिवार को बताया, “थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित वर्ग की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात बुधवार रात उस समय हुई, जब महिला अपने घर में अकेले सो रही थी और उसका पति धान की फसल की रखवाली करने खेत में रात बसनेर कर रहा था।”

उन्होंने बताया, “गांव के ही दो युवक राजाबाबू आरख और पांड़े यादव घर की कच्ची दीवार फांद कर उसके घर घुस गए और जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।”

थानाध्यक्ष ने बताया, “पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

पुलिस ने कहा, “दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493