रेडियो चैनल ने ‘मत आओ इंडिया’ अभियान से हाथ खींचा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेडियो मिर्ची ने आगरा में विदेशी जोड़े पर हुए हमले के बाद एक अभियान ‘मत आओ इंडिया’ शुरू किया, जिसमें विदेशियों से माफी मांगते हुए उनसे भारत न आने का आग्रह किया गया है। रेडियो चैनल ने हालांकि विरोध के बाद यह अभियान वापस ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी घूमने आए स्विट्जरलैंड के एक जोड़े की 22 अक्टूबर को बर्बरता से पिटाई की गई थी। यह जोड़ा 30 सितंबर को भारत आया था। दो वयस्कों और तीन किशोरों ने इस जोड़े की पिटाई की थी। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और शाहगंज स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इन किशोरों ने पुलिस को बताया कि वे क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे और इस जोड़े को देखकर उनका मन उनके साथ सेल्फी खिंचवाने कहा हुआ। लेकिन इस जोड़े ने इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें गुस्सा आया। उन्होंने जोड़े पर पथराव किया।

इस घटना के बाद रेडियो मिर्ची ने यह अभियान शुरू किया था। कई लोगों ने इस अभियान के लिए रेडियो चैनल की आलोचना की। इसके बाद शुक्रवार को रेडियो चैनल ने ट्वीट कर माफी मांगी।

माफीनामे के मुताबिक, “रेडियो मिर्ची आगरा की घटना के संदर्भ में माफी मांगता है। हमारी मंशा लोगों की भावनाएं आहत करने की नहीं थी। हमें इस पर खेद है। हमने इस अभियान को वापस ले लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493