मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि अजय देवगन अभिनीत ‘गोलमाल अगेन’ की सफलता के बाद अब वह कड़ी मेहनत करेंगी।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित ‘गोलमाल अगेन’, गोलमाल फ्रेंचाइजी का चौथा सीक्वल है।
इसमें तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज, शीर्षक श्रेष्ठ और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
परिणीति ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता के बारे में बात की है। इसमें वह खुशी की भूमिका में हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “दुनिया के शीर्ष पर पहुंचने जैसी खुशी है, इसलिए सभी बच्चों से मुलाकात के लिए खुश हूं। कड़ी मेहनत के लिए तैयार हूं।”
फिल्म प्रस्तुतकर्ताओं के बयान के मुताबिक, ‘गोलमाल अगेन’ ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 203 करोड़ रुपये की कमाई की। यह मंगल मूर्ति फिल्म्स और रोहित शेट्टी पिक्च र्स के सहयोग से रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
फिल्म दुनियाभर में 20 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath