स्पोर्ट रेसिफे के कोच पद से लक्जमबर्गो निष्कासित

रियो डी जनेरियो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के पूर्व कोच वांडेरलेई लक्जमबर्गो को स्पोर्ट रेसिफे क्लब के कोच पद से निष्कासित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब के खेल निदेशक गुस्तावो डुबेक्स ने इस बात की पुष्टि की है।

गुस्तावो ने कहा कि कोपा सुदामेरिकाना के क्वार्टर फाइनल मैच के पहले चरण में कोलंबिया को जूनियर बारानक्विला क्लब के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद यह फैसला लिया गया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं लक्जमबर्गो का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। वह एक बेहतरीन कोच रहे। क्लब के लिए उनसे अधिक समर्पित इंसान को खोज पाना मुश्किल है। दुर्भाग्य से पहले चरण के इस मैच में दूसरे हाफ के परिणाम के कारण हम उस स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां पहुंचने की हमने कभी आशा नहीं की थी।”

लक्जमबर्गो 29 मई को ने फ्रांको के स्थान पर स्पोर्ट रेसिफे के कोच बने थे। उनके मार्गदर्शन में खेलते हुए क्लब ने 11 मैच जीते, आठ मैच ड्रॉ रहे और 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

ब्राजील सेरी-ए लीग की सूची में स्पोर्ट रेसिफे क्लब 15वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493