सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी, आराम की सलाह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें शुक्रवार को पेट में समस्या के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

एसजीआरएच के चेयरमैन(प्रबंधन बोर्ड ) डी.एस.राणा ने कहा, “मैडम गांधी पेट दर्द की समस्या से उबर गईं। अस्पताल से छुट्टी देते वक्त उनकी हालत स्थिर थी और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।”

सोनिया को शाम चार बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शिमला में पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और शुक्रवार को एसजीआरएच में भर्ती कराया गया था।

सोनिया इससे पहले कंधे की चोट और श्वसन संबंधी समस्या की वजह से इस अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493