जकार्ता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के पानुफोल पिटायार्ट ने शनिवार को इंडोनेशिया ओपन में बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल खराब मौसम के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया।
जकार्ता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के पानुफोल पिटायार्ट ने शनिवार को इंडोनेशिया ओपन में बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल खराब मौसम के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया।
11 होल तक संभव हुए खेल में थाई खिलाड़ी ने तीन बर्डी लगाई।
भारी बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल स्थानीय समयनुसार 12:42 बजे रोक दिया गया। अधिकारियों ने 4:30 बजे पोंडोस इंडाह गोल्फ कोर्स पर खेल समाप्ति की घोषणा कर दी।
कुल 57 खिलाड़ी रविवार को सुबह 6:30 बजे अपने तीसरे राउंड का बाकी का खेल खत्म करेंगे जबकि 7:20 बजे चौथे और अंतिम दौर का खेल खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath