मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कई क्विंटल नकली रैपर बरामद किए हैं।
थाना सेक्टर 20 के एसएचओ आर.के. शाही ने शनिवार को बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि जी-11 सेक्टर 6 में स्थित कैंटोन पैकेजिंग एंड सोल्यूशन फैक्टरी में नकली रैपर बनाए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने दबिश देते हुए मौके से भारी मात्रा में तुलसी और गणेश जर्दा, शिखर और दिलबाग पानमसाला का पेपर रोल व रैपर बरामद किए। मौके से दो मशीनें भी मिली, जिसमें रैपर बनाए जाते थे।”
उन्होंने बताया कि मौके से फैक्टरी संचालक समीर और राकेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath