वॉशिंगटन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एना फारिस यहां एक लंच डेट पर अपने कथित प्रेमी और सिनेमेटोग्राफर माइकल बैरेट के करीब दिखाई दीं।
वॉशिंगटन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एना फारिस यहां एक लंच डेट पर अपने कथित प्रेमी और सिनेमेटोग्राफर माइकल बैरेट के करीब दिखाई दीं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, कुछ तस्वीरों में दोनों सिएटल में एक रेस्तरां के अंदर शराब पीते और एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।
आगामी फिल्म ‘ओवरबोर्ड’ के सेट पर मिले फारिस और बैरेट एक-दूसरे को किस करते भी नजर आए।
अभिनेत्री ने अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ आठ साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलगाव की घोषणा की थी और उन्होंने अभी तक बैरेट के साथ अपने संबंधों की पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले फारिस और बैरेट मालिबु में साथ वक्त बिताते नजर आए थे।
dharmpath.com dharmpath