छठ पूजा बीमारियों से बचाने में मददगार : मोदी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ पूजा से लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह पर्व बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “सूर्य की पूजा या छठ पूजा पर्यावरण सुरक्षा, बीमारियों से बचाव और अनुशासन का पर्व है। हमारे जीवन में सफाई की महत्ता इस पर्व के साथ जुड़ी हुई है।”

मोदी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और उसकी पूजा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां सूर्य और जल इस पर्व के मुख्य केंद्र हैं, वहीं पूजा के लिए बांस, मिट्टी के घड़े और फलों का प्रयोग किया जाता है।

छठ पूजा इस साल 25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया, यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्य पर्वों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493