ब्रसेल्स के ऐतिहासिक स्मारक पर फहराया भारतीय ध्वज

ब्रसेल्स, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रसेल्स में भारतीय समुदाय के संगठन ‘आर्ट लाउंज 9’ ने एटोनियम पर दिवाली समारोह का आयोजन किया। एटोनियम बेल्जियम की राजधानी और दुनिया के प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है।

ब्रसेल्स शहर के प्रतिष्ठित स्मारक के ऊपर शनिवार शाम को भारतीय तिरंगा फहराया गया।

बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ के भारत के राजदूत गैत्री ईसर कुमार ने कहा कि भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति की है और परमाणु युग की उन्नति के स्मारक के ऊपर भारतीय ध्वज को फहराना भारत की उपलब्धियों का प्रतीक है।

बेल्जियम के राजा और रानी 5 से 11 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे। इस वर्ष भारत और बेल्जियम के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल भी पूरे हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493