स्पेनिश लीग : गेटाफे ने सोसिदादा को हराया

गेटाफे (स्पेन), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछड़ने के बाद गेटाफे ने वापसी करते हुए स्पेनिश लीग में रविवार को 10वें राउंड में रियल सोसिदाद को 2-1 से हरा दिया।

गेटाफे (स्पेन), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछड़ने के बाद गेटाफे ने वापसी करते हुए स्पेनिश लीग में रविवार को 10वें राउंड में रियल सोसिदाद को 2-1 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पांच मिनट में ही गोल मारते हुए सोसिदाद ने बढ़त ले ली थी। उसके लिए यह गोल स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल ने किया।

बराबरी करने के लिए गेटाफे को 78वें मिनट का इंतजार करना पड़ा। इस समय स्पेन के फॉरवर्ड एंजेल लुइस रोड्रिगेस ने गेटाफे को बराबरी पर ला दिया।

मैच खत्म होने में पांच मिनट का समय बाकी था, तभी जॉर्ज मोलिना विडाल ने पेनाल्टी को गोल में बदलते हुए गेटाफे को जीत दिलाई।

इस जीत के बाद गेटाफे स्पेनिश लीग में 12 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। वह नौवें स्थान पर काबिज सोसिदाद से दो अंक पीछे है। बार्सिलोना 28 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493