उन्होंने परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उ.प्र. के डीजीपी से इस पूरी घटना की रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शनिवार को जनपद में गाड़ी से कुचलकर पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी से यह हादसा गोंडा जिले के बाबागंज गोसाईं पुरवा में हुआ। मंत्री के काफिले में शामिल एक कार ने कल गोंडा में पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी मंत्री का काफिला नहीं रुका। जबकि इस मामले में मंत्री का कहना है कि वह तो घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर थे। बच्चे के पिता विश्वनाथ ने दावा किया कि काफिले की एक गाड़ी में मंत्री खुद मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath