पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बनारस-बिहार हाइवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाया और जाम खुलवाया। लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
बताया जाता है कि दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दस राउंड फायर किए गए। इस गोलबारी में संजय सिंह उर्फ अंगनू (43) और दो वर्ष के बच्चे समर्थ की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित सिंह (24), शिवानी (16), सुरभी (8), शशिकला (35) और समर सिंह (7) गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बनारस-बिहार हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खत्म कराया और लाइसेंसी बंदूक के साथ आरोपी को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैला हुआ है।
dharmpath.com dharmpath