बिहार में मौसम साफ

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है।

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है।

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि आने वाले दिनों में अब न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा रात में लोग अब सिहरन महसूस करेंगे। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493