शौचालय का उपयोग सोच का परिचायक : उदित राज

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद उदित राज ने सोमवार को यहां कहा कि शौचालय का उपयोग लोगों की सोच का परिचायक है, इसलिए शौचालय के प्रति लोगों की सोच बदलने की आज जरूरत है।

उदित राज ने बवाना के जेजे कॉलोनी में शुलभ शौचालय का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यह शौचालय लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है, जिसके लिए न्यूजीलैंड की द रणछोड़ फाउंडेशन धन उपलब्ध कराया है।

उदित राज ने कहा, “लोगों को शौचालय के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। यहां जब शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया था तब लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे और उनके बच्चे बाहर खुले में शौच जाएंगे तो उनकी सोच कैसे बदलेगी।”

उन्होंने कहा, “जब आप साफ-सुथरी जगह का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी सोच भी वैसी ही रहेगी। मैं डीडीए को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने यहां शौचालय बनाने के लिए पर्याप्त जगह मुहैया कराई। मैं यहां आसपास रहने वाले सभी क्षेत्रवासियों से भी अपील करता हूं कि इसका इस्तेमाल तो करें ही, इसकी साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493