मेड्रिड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड को स्पेनिश लीग के 10वें दौर के मैच में गिरोना के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मैच में गिरोना ने रियल को 2-1 से हराया।
इसके अलावा, एक अन्य मैच में एफसी बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से मात दी।
इस्को ने 12वें मिनट में ही गोल करते हुए रियल का खाता खोला। गिरोना ने दूसरे हाफ में खेल में शानदार वापसी की।
रियल को दूसरे हाफ में गोल का एक भी मौका न देते हुए 54वें मिनट में क्रिस्टियन स्टुआनी के गोल से गिरोना ने अपना खाता खोला।
इसके बाद, पोर्टु की ओर से 58वें मिनट में दागे गए गोल से गिरोना ने रियल को 2-1 से मात दी।
एस्तादियो सान मेमेस में खेले गए एक अन्य मैच में 36वें मिनट में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के गोल से बार्सिलोना ने अपना खाता खोला।
इसके बाद अतिरिक्त समय में पॉलिन्हो (92वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने बिलबाओ को 2-0 से मात देकर जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath