पुलिस के मुताबिक, हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सोमवर तड़के ढाई बजे पीलीभीत-बरेली बाईपास पर क्रेसर वाली पुलिया के पास नवाबगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार चालक समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव कार में फंस गए।
सूचना मिलने पर हाफिजगंज, नवाबगंज पुलिस के साथ ही सीओ और एसडीएम नवाबगंज पहुंच गए। क्रेन की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला गया, शवों को कार को काटकर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान शरीफ, नसीम, यूनुस, चालक सोनू, अजमत और शीबू के रूप में हुई हैं। सभी लोग कैटरिंग का काम करते थे और काम खत्म कर पीलीभीत लौट रहे थे।
dharmpath.com dharmpath