पुलिस के मुताबिक, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव निवासी कमल कुमार गोंड की मालटारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की दुकान है। बताते हैं कि सोमवार दोपहर कमल बैग में 01 लाख 54 हजार रुपये लेकर बैंक जाने के लिए दुकान पहुंचे। रास्ते में नदौरा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने कमल की बाइक को धक्का मार कर दिया दिया। सड़क किनारे गिरे कमल से बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से कमल के सिर पर वार कर कर घायल कर दिया और बैग और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
कमल के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। जीयनपुर कोतवाल मुनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath