दिल्ली : रद्द होंगे हुक्का बार के लाइसेंस

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शहर में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया है और दिल्ली पुलिस व नगर निगमों को हुक्का बार वाले रेस्तराओं के लाइसेंस फौरन रद्द करने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) की धारा चार के तहत गैर-धूम्रपान क्षेत्रों के साथ ही धूम्रपान वाले क्षेत्रों में भी हुक्का के सेवन की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मई में अधिसूचना जारी की थी, जिसमें हुक्का के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

जैन ने कहा, “इसलिए, किसी भी स्वरूप में हुक्का बार अवैध हैं और दिल्ली पुलिस व नगर निगमों को उन रेस्तरांओं, भोजनालयों और होटलों का लाइसेंस रद्द करना चाहिए, जहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य के तंबाकू नियंत्रण सेल ने दिल्ली के कई हिस्सों में छापे मारे हैं और लगभग सभी नमूनों में पर्याप्त मात्रा में निकोटिन की मौजूदगी मिली है। यह उनके इस दावे के बावजूद आया है कि वे हर्बल उत्पाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493