नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के सबसे अनुभवी गोल्फ खिलाड़ियों में से एक मुकेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह दो नवम्बर से दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू हो रहे पैनासोनिक ओपन इंडिया-2017 में खिताबी जीत दोहराना चाहते हैं।
मुकेश ने बीते साल यह खिताब जीता था। वह 51 साल की उम्र में एशिया टूर जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। भारत में 100 से अधिक पेशेवर खिताब जीत चुके मुकेश के लिए वह उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता थी।
पैनासोनिक ओपन इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट के सातवें संस्करण का आयोजन दो से पांच नवम्बर तक होना है और विजय मानते हैं कि वह एक बार फिर खिताब बचाने के लिए तैयार हैं। विजय छह बार पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर रहे हैं।
इस साल विजय को 2015 के चैम्पियन चिराग कुमार, 2014 के चैम्पियन और देश के सबसे प्रतिभाशाली गोल्फर एसएसपी चौरसिया, दिल्ली के ही शिव कपूर, अमेरिका के पॉल पीटरसन और भारत के युवा गोल्फर अजीतेश संधू से चुनौती मिलेगी।
विजय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं दिल्ली गोल्फ क्लब को अच्छी तरह जानता हूं। यह प्लानिंग के साथ खेलना होता है। मैं अगर सही पटिंग करने में सफल रहा तो इस साल भी खिताब बचा लूंगा। मेरा अभी फार्म अच्छा है और मैं पूरे मन से खिताबी जीत दोहराना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि मेरे सामने कई चुनौतियां हैं लेकिन मेरी कोशिश उन पर जीत हासिल करने की होगी।”
पैनासोनिक ओपन में भारतीय गोल्फरों का वर्चस्व रहा है। साल 2011 में शुरू इस टूर्नामेंट के अब तक के छह संस्करणों में से पांच मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। चिराग, चौरसिया और मुकेश के अलावा साल 2013 में आस्ट्रेलिया के वेड ओर्म्सबाई, 2012 में भारत के दिग्विजय सिंह और 2011 में भारत के ही अनिर्बान लाहिरी विजेता रहा थे।
इसके अलावा 2011 में भारत के मानव जैनी, 2012 में गगनजीत भुल्लर, 2014 में राहिल गंगजी और 2016 में राशिद खान तथा ज्योति रंधावा एशिया टूर के प्रमुख टूर्नामेंट्स में से एक पैनासोनिक ओपन इंडिया के उपविजेता रहे थे।
सातवें संस्करण को लेकर पैनासोनिक इंडिया एंड साउथ एशिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा भी काफी उत्साहित नजर आए। शर्मा ने कहा, “इस टूर्नामेंट ने बीते छह संस्करणों में एमेच्योर और प्रोफेशनल गोल्फरों को बराबर मौका दिया है और एक प्रमुख अंतराष्ट्रीय आयोजन के रूप में उभरा है। अब जबकि हम सातवें संस्करण के लिए तैयार हैं, मैं एक बार फिर से कुछ रोमांचक पलों का इंतजार कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath