नागा वार्ता पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस : बिरेन

इंफाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह और नागा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) के विधायक अवांगबोउ नेवमई ने मंगलवार को कांग्रेस पर नागा शांति वार्ता पर विभिन्न समुदायों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया।

विपक्षी नेता ओकराम इबोबी सिंह ने सिंह को शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में एनपीएफ के शामिल नहीं होने संबंधी रपट पर बयान देने की चुनौती दी थी। एनपीएफ राज्य की गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

बिरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मीडिया के सामने जाने से पहले तथ्यों की जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “विधानसभा ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है और राज्य में सभी धड़ों के लोग मणिपुर की एकता और क्षेत्रीय संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नेवमई ने कहा, “शांति बहाली के लिए भारत सरकार और एनएससीएन-आईएम के बीच बातचीत जारी है। प्रयास जारी है, लेकिन एक पार्टी इसमें अड़ंगा डालने का काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के बीच संबंध खराब कर कांग्रेस लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर रही है।”

मणिपुर में यह डर बैठता जा रहा है कि भारत सरकार और एनएससीएन-आईएम के बीच समझौते से मणिपुर का नागा बहुल क्षेत्र ग्रेटर नागालैंड में शामिल हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493