आरएफवाईएस फुटबाल में चितकारा की जीत में चमके दीपित

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपित भाटी के दो गोलों की मदद से चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने मंगलवार को खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वायज वर्ग के मुकाबले में मोती राम सीनियर सेकेंड्री स्कूल को 5-0 से हरा दिया।

पंजाब यूनिवर्सिटी मैदान पर खेले गए सीनियर ब्वायज वर्ग के एक मैच में पीजीजीसी के धमनजीत और यश ने भी दो-दो गोल किए और उनके इस शानदार खेल की बदौलत पीजीजीसी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 6-2 से हराया।

चितकारा टीम ने मैच का पहला गोल दीपित के जरिए 20वें मिनट में किया। इसके बाद गुरतेगबीर सिंह ने हाफ टाइम से पहले एक और गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया।

ब्रेक के बाद आर्यन भारद्वाज ने 38वें मिनट में मोती राम स्कूल के खिलाफ एक और गोल किया। इसके बाद हार्दिक शर्मा ने 45वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।

मैच समाप्ति से पांच मिनट पहले दिपित ने एक और गोल करते हुए स्कोर 5-0 कर दिया।

सीनियर ब्वायज वर्ग के मुकाबले में धर्मजीत के शानदार खेल की बदौलत पीजीजीसी ने शानदार जीत दर्ज की। मैच का पहला गोल धर्मजीत ने किया। इसके बाद राहुल ने दूसरा गोल किया और फिर यश ने 22वें मिनट तथा हर्षित ने 26वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

अब पीजीजीसी की जीत पक्की नजर आ रही थी और इसी कारण उसके गोलकीपर ने चैन की सांस ली लेकिन यह चैन उनकी टीम को भारी पड़ता नजर आया क्योंकि मनीष ने कुरुक्षेत्र के लिए पहला गोल दाग दिया।

धर्मजीत ने हालांकि दूसरे हाफ में एक और गोल करते हुए स्कोर 5-1 कर दिया लेकिन विशाल ने एक बार फिर कुरुक्षेत्र को मैच में वापस लाने का प्रयास किया लेकिन उनका यह प्रयास बेकार गया क्योंकि यश ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले एक और गोल करते हुए स्कोर 6-2 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493