चैम्पियंस लीग में एटलेटिको का काराबाग के साथ मैच ड्रॉ

मेड्रिड नवंबर (आईएएनएस)। काराबाग के साथ ग्रुप स्तर पर खेला गया मैच ड्रॉ होने के कारण एटलेटिको मेड्रिड की चैम्पियंस लीग नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गया मैच एटलेटिको और काराबाग के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा।

मिशेल की ओर से 40वें मिनट में किए गए गोल के दम पर काराबाग ने अपना खाता खोला और पहले हाफ की समाप्ति तक इस बढ़त को बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में अपने संघर्ष के दम पर एटलेटिको ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर किया।

एटलेटिको के लिए दूसरे हाफ में थोमस (56वें मिनट) ने गोल किया।

एटलेटिको के एक के बाद एक मैच ड्रॉ हुए हैं और इस कारण अगर उसे चैम्पियंस लीग नॉकआउट में जगह बनानी है, तो उसे रोमा को घर में खेले जाने वाले मैच में और चेल्सी को मात देनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493