छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों का स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा राज्यों की जनता को भी उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

रमन ने बधाई संदेश में कहा, “मध्यप्रदेश राज्य का गठन एक नवंबर, 1956 को हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ का इलाका भी शामिल था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश का पुनर्गठन कर एक नवंबर 2000 को नए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया।”

उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश हमारा पूर्ववर्ती और पड़ोसी राज्य है। दोनों राज्य तेजी से तरक्की और खुशहाली की राह पर अग्रसर हैं। इसी तरह केरल, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा प्रदेशों ने भी अपनी लंबी विकास यात्रा में कामयाबी के अनेक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए हैं।”

मुख्यमंत्री ने इन सभी राज्यों के स्थापना दिवस पर वहां की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493