रिकॉर्ड मुनाफे के अनुमान के बीच सोनी के शेयरों ने लगाई छलांग

टोक्यो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी सोनी के शेयरों में सोमवार को टोक्यो स्टॉक एक्सजेंच में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

टोक्यो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी सोनी के शेयरों में सोमवार को टोक्यो स्टॉक एक्सजेंच में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले कंपनी ने 2017 में रिकॉर्ड मुनाफे का अनुमान जाहिर किया था।

सोनी के शेयरों में नौ साल का सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया और यह 9.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ (सबुह 10 बजे) 42.5 डॉलर पर रहा। हालांकि ट्रेडिंग के पहले कुछ मिनटों में इसमें 11.5 प्रतिशत का उछाल देखा गया था।

सोनी ने मंगलवार को अपनी पहली तिमाही (अप्रैल-सितंबर) के परिणाम पेश करते हुए घोषणा की थी कि उसे रिकॉर्ड 3.3 करोड़ डॉलर के शुद्ध मुनाफे की उम्मीद है। यह वह आंकड़ा है, जिसे कंपनी ने पिछले 20 वर्षो में नहीं छुआ है।

यह आंकड़ा 1997 में दर्ज किए गए 1.9 अरब डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े से काफी अधिक है, जब सोनी ने 1994 में पहला प्ले स्टेशन लॉन्च किया था, जिसके साथ ही फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

जापान के निवेशकों ने बुधवार को कंपनी के नए आंकड़ों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493