नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल को गुरुवार से दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू हो रहे पैनासोनिक ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
अटवाल अगले साल मलेशिया में होने वाले गोल्फ टूर्नामेंट में एशिया टीम का नेतृत्व करेंगे। वह नान प्लेइंग कैप्टन की इस भूमिका को लेकर भी उत्साहित हैं।
पैनासोनिक ओपन घरेलू जमीन पर अटवाल की दूसरी प्रतियोगिता है। वह जीत के साथ अपने इस सीजन का अंत करना चाहते हैं।
अटवाल ने कहा, “इस साल दूसरी बार घरेलू जमीन पर खेलना सबसे अच्छी बात है, खासकर दिल्ली गोल्फ क्लब में। मैं जूनियर स्तर से ही यहां खेलता आ रहा हूं और यहां मुझे काफी सफलता भी हासिल हुई है।”
उन्होंने कहा, “मुझे इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मेरी नजर अगले साल होने वाले टूर्नामेंट पर है और इस कारण मैं और भी अच्छा प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath