उर्वरक कंपनियों को सब्सिडी के लिए विशेष बैंकिंग व्यवस्था मंजूर

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीए) ने वित्त वर्ष 2016-17 में उर्वरक कंपनियों को सब्सिडी देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की विशेष बैकिंग व्यवस्था (एसबीए) के कार्यान्वयन के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है, “एसबीए के अंतर्गत, सरकार द्वारा बकाया सब्सिडी बिलों के निपटान के लिए एसबीआई से 9,969 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। उपर्युक्त ऋण राशि और सरकार की ओर से उस पर बनने वाली 80.90 करोड़ रुपये की ब्याज देयता का एसबीआई को भुगतान किया गया था।”

उर्वरक कंपनियों की नगदी समस्या के निदान के लिए वर्ष 2016-17 हेतु 10,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए एसबीए का पहले ही कार्यान्वयन/प्रचालन किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493