दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के 10 यात्री घायल

चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के चालक द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाने के कारण करीब 10 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद ट्रेन को अचानक हरियाणा में रोकना पड़ा।

चंडीगढ़, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के चालक द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाने के कारण करीब 10 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद ट्रेन को अचानक हरियाणा में रोकना पड़ा।

रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ट्रेन बुधवार की रात उच्च गति से आगे बढ़ रही थी कि तभी स्टेशन मास्टर ने चेतावनी दी, जिससे चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ट्रेन कुछ समय के लिए घरौंदा के पास रुक गई।

घायल लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। वहीं ट्रेन के यात्रियों ने अचानक ब्रेक लगाने का विरोध किया।

दिल्ली सराय रोहिल्ला कालका हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस उत्तरी रेलवे क्षेत्र की एक एक्सप्रेस ट्रेन है जो चंडीगढ़ को नई दिल्ली से जोड़ती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493