वंचितों संग मेरा खास संबंध : अकांगशा रावत

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ‘सोलह सिंगार’ और ‘पालमपुर एक्प्रेस’ जैसे धारावाहिकों के लिए मशहूर अभिनेत्री अकांगशा रावत ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों के साथ उनका भावनात्मक और खास संबंध है।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ‘सोलह सिंगार’ और ‘पालमपुर एक्प्रेस’ जैसे धारावाहिकों के लिए मशहूर अभिनेत्री अकांगशा रावत ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों के साथ उनका भावनात्मक और खास संबंध है।

अकांगशा ने कहा, “मुझे मुंबई की सड़कों पर रहने वाले लोगों की मदद करने का सौभाग्य मिल रहा है। यह काम मेरे दिल के करीब है अपने छोटे-छोटे प्रयास से, मैं जो कुछ भी कर सकती हूं, करती हूं। मैं कभी व्यक्तिगत और कभी स्वयंसेवी संगठनों के जरिए उनकी मदद करती हूं।”

उन्होंने कहा, “हम आवश्यकता पड़ने पर उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करके और चिकित्सा उपलब्ध कराकर उनकी मदद करते हैं। वे मेरे जीवन का विशेष हिस्सा हैं और उनके साथ मेरा संबंध शुद्ध और भावनात्मक है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493