उप्र: डकैतों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना

चित्रकूट, 2 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के मजरा भगड़ा पुरवा के जेल में बंद डकैत गोप्पा यादव गिरोह के बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया, “ठेकेदार कैरा यादव (45) बुधवार की दोपहर अपने निजी नलकूप में बोरिंग करा रहा था। अचानक आधा दर्जन डकैतों का गिरोह वहां पहुंचा और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा जिससे कैरा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भतीजा अर्जुन व एक अन्य मजदूर गोली लगने से घायल हो गए।”

अपर एसपी ने बताया, “यह डकैत जेल में बंद डकैत गोप्पा यादव गिराह के फरार सदस्य हैं और पुलिस से मुखबिरी के शक में इस घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोज में जंगल में कॉबिंग की जा रही है, फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493