मप्र : चित्रकूट उपचुनाव में भाजपा की सक्रियता बढ़ी

सतना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में 9 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। शुक्रवार को तीन प्रमुख नेता यहां पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ़ विनय सहस्रबुद्धे शुक्रवार को चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव प्रचार पर रहेंगे। वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा चित्रकूट स्थित हनुमानधारा ग्राम केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

शर्मा के मुताबिक, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी शुक्रवार को चित्रकूट विधानसभा के गांवों में सघन जनसंपर्क कर प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे। चौहान पिंडरा, गुझवा, पिपरीटोला, बिरसिंहपुर, तिघरा में बैठक में भाग लेंगे।

प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी शुक्रवार को चित्रकूट में रहेंगे। वे मझगवां, जैतवारा, बिरसिंहपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493