श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई और एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई और एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पंपोर शहर के नजदीक सामबूरा गांव में गुरुवार की शाम तलाशी अभियान चला रहे थे।
पुलिस ने बताया कि कथित रूप से दो आतंकवादी गांव में छुपे थे। पुलिस ने कहा, “जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के करीब पहुंची तो वे गोलियां चलाने लगे, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
पुलिस ने बताया कि 9 बजे रात तक गोलीबारी जारी थी।
dharmpath.com dharmpath