लखनऊ, 3 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने और कोहरा छाने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। हालांकि मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath