शराब का सेवन करते हैं तेजस्वी : जद (यू)

पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा जद (यू) के प्रवक्ताओं के घरों में शराब की पार्टी चलने के आरोप लगाए जाने के बाद शुक्रवार को जद (यू) ने भी पलटवार किया है। जद (यू) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की एक लड़की के साथ तस्वीर जारी करते हुए उन पर शराब पीने का आरोप लगाया है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी की एक लड़की के साथ तस्वीर दिखाते हुए लालू प्रसाद से सवाल किया, “यह लड़की कौन है और उनके बेटे तेजस्वी यादव उसके साथ क्या कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा कि यह एक ‘बार’ की तस्वीर है, इस कारण तस्वीर में शराब की बोतलें भी नजर आ रही हैं। प्रवक्ता ने तेजस्वी के संस्कार पर सवाल उठाते हुए उन पर शराब पीने का भी आरोप लगाया।

जद(यू) प्रवक्ता ने लालू को चुनौती देते हुए कहा कि वह हम लोगों के रक्त के नमूने लें और जांच करा लें, परंतु तेजस्वी के भी रक्त के नमूने की जांच कराएं। लालू को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि पहले वे अपना घर ठीक करें, फिर दूसरे के घरों में ताक-झांक करें।

वहीं, जद (यू) प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी दिल्ली जाते हैं तो कहां रहते हैं, उन्हें बताना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी को सरकार सारी सुविधाएं देती है, ऐसे में वह दिल्ली में बिहार आवास’ में क्यों नहीं रहते हैं, उन्हें बताना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व लालू प्रसाद ने जद (यू) प्रवताओं पर शराब पीने का आरोप लगाया था और कहा था कि प्रवक्ताओं के यहां छापेमारी की जानी चाहिए, लेकिन ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493