लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग एक तरफ जहां बदहाली का शिकार है वहीं दूसरी ओर वह डॉक्टरों की भारी कमी से भी जूझ रहा है। उप्र के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए पिछले छह महीने में कई तरह की पहल की है। इनमें सबसे रोचक बात यह है कि उप्र में अब डॉक्टरों की नियुक्ति ओपन बिडिंग के जरिये की जाएगी। डॉक्टरों की यह नियुक्ति दो साल के लिए अनुबंध के आधार पर होगी।
लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग एक तरफ जहां बदहाली का शिकार है वहीं दूसरी ओर वह डॉक्टरों की भारी कमी से भी जूझ रहा है। उप्र के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए पिछले छह महीने में कई तरह की पहल की है। इनमें सबसे रोचक बात यह है कि उप्र में अब डॉक्टरों की नियुक्ति ओपन बिडिंग के जरिये की जाएगी। डॉक्टरों की यह नियुक्ति दो साल के लिए अनुबंध के आधार पर होगी।
सिद्घार्थनाथ सिंह ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में विभाग की तरफ से पिछले छह महीनों में उठाए गए कदमों और उनके असर को लेकर विस्तार से बातचीत की।
उन्होंने कहा, “देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब डॉक्टरों की बोली लगाई जाएगी। हमारी कोशिश है कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए। इसी दिशा में पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर सर्वप्रथम 28 जिलों में इसकी शुरुआत की गई है।”
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने ऑनलाइन बिडिंग के जरिए आवेदन मांगा है। इसमें प्राइवेट डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। इसमें उन्हें अपने वेतन का जिक्र करना होगा। हम उस डॉक्टर का चयन करेंगे जिसका वेतन सबसे कम होगा। इनका चयन दो वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर होगा। इस प्रक्रिया से हम चिकित्सकों की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।”
एक सवाल के जवाब में सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कोशिश जारी है। हम योजनाबद्घ तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्िंटग को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में इसने एक उद्योग का रूप ले लिया था। पिछले छह महीनों के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग की खबर कभी भी अखबारों की सुर्खियां नहीं बनी हैं। नियुक्ति को लेकर हमने पूरी पारदर्शिता बरती है।
स्वास्थ्य मंत्री से यह पूछे जाने पर कि उप्र में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे की पुनरावृत्ति से बचने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? उन्होंने कहा कि एक बात समझने की जरूरत है कि उप्र की शिशु मृत्यु दर हिंदुस्तान में सबसे कम है। इसका कारण यह नहीं है कि बीआरडी में देखरेख नहीं हो रही है। दिक्कत यह है कि शिशुओं की अच्छी तरह से देखभाल और उनका सही पोषण नहीं हो पाता है। पौष्टिक आहार शिशुओं को नहीं मिल पाता है इसलिए बच्चा कमजोर हो जाता है। इसी के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बढ़ी है। हम इसी दिशा में काम रहे हैं।
उन्होंने कहा, “उप्र में शिशु मृत्यु दर कैसे ठीक हो इसको लेकर नीति आयोग के साथ मिलकर हम कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस कमी को दूर किया जाए। गांव के अंदर पीएचसी और सीएचसी को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका असर भी दिख रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल जनवरी से अक्टूबर तक और इस साल तक के आंकड़े निकालेंगे तो समझ में आएगा कि सरकार किस दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है। जापानी इंसेफलाइटिस को रोकने के लिए सरकार ने 93 लाख बच्चों का वैक्सिनेशन कराया है। इसे रोकने के लिए भी सरकार काम कर रही है।
सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि उप्र में 25 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की योजना बनाई गई है। यह अगले पांच वर्षो के भीतर खोले जाएंगे। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
सिद्घार्थनाथ सिंह ने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की नाराजगी के बाबत कहा कि पार्टी बड़ी है। इसमें लोगों के अपने विचार होते हैं। लेकिन सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि किसी को भी अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन इसमें भाषा का चयन मर्यादा और सीमा में होना चाहिए।
निकाय चुनाव की चुनौतियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “किसी भी सरकार का आकलन छह महीने के कामकाज से नहीं हो सकता है। लेकिन हां एक दिशा जरूर दिखती है। योगी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने भी छह महीने में उप्र में विकास को एक दिशा देने का प्रयास किया है। जनता उसे जरूर समझेगी।”
उप्र में कैबिनेट मंत्री और सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बगावत को लेकर सिद्घार्थनाथ ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ लोग इसे बैठकर आपस में सुलझा लेंगे।
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर ने निकाय चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर योगी सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो उनकी पार्टी अपने दम पर निकाय चुनाव में उतरेगी।
dharmpath.com dharmpath