राष्ट्रपति कोविंद 10 नवंबर को करेंगे भोपाल का दौरा

भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास मध्य प्रदेश की राजधानी आ रहे हैं। कोविंद के कार्यक्रमों के स्वरूप और रूपरेखा की शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की, साथ ही व्यवस्थाएं चौकस करने के निर्देश दिए।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद 10 नवंबर को कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राष्ट्रपति के भोपाल प्रवास के दौरान गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उनके स्वागत सत्कार की व्यवस्थाएं भव्य और व्यवस्थित हों। राष्ट्रपति कोविंद का प्रदेश में पहली बार आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति का स्वागत समारोह भोपाल के राजकीय विमानतल पर विशिष्ट गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा। कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान में किया जाएगा।

बताया गया है कि कार्यक्रम में कबीरपंथी संत और समाज के सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया का गायन होगा। राष्ट्रपति कोविंद समारोह में संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित मध्यप्रदेश कबीर पुस्तक का विमोचन करेंगे। राष्ट्रपति प्रदेश की छह कबीर मंडलियों को सम्मानित भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493