निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का न्योता

सिंह ने निवेशकों को बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि उपजों और वनोपजों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में पूंजी निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों के साथ अनौपचारिक बैठक में उन्हें राज्य में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी सहज-सरल उद्योग नीति के तहत राज्य में पूंजी निवेश करने वाले उद्योगों को आकर्षक सुविधाएं दे रही है, ताकि उनके उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार की संभावना बढ़ सके, साथ ही राज्य के आर्थिक विकास में भी तेजी आ सके। निवेशकों ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2017 की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493