लखनऊ, 4 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया है, जिससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से कोहरे का असर बढ़ेगा और तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, वायुमंडल में विक्षोभ की स्थिति समाप्त हो गई है। इससे अब बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह से कोहरे का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath