स्टीव कारेल के अभिनय से प्रभावित नहीं उनके बच्चे

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता स्टीव कारेल का कहना है कि उनकी बेटी एलिजाबेथ और बेटा जॉन अपने पिता के अभिनेता होने से प्रभावित नहीं हैं।

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता स्टीव कारेल का कहना है कि उनकी बेटी एलिजाबेथ और बेटा जॉन अपने पिता के अभिनेता होने से प्रभावित नहीं हैं।

वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री और कॉमेडियन नैन्सी के साथ शादी के बंधन में बंधे कारेल का कहना है कि उनके बच्चों ने कभी उनकी फिल्मों को गंभीरता से नहीं देखा और वह उन्हें अभिनेता के तौर पर अच्छा नहीं मानते।

कारेल ने कहा, “वे मेरी फिल्मों को नहीं देखते। मैं उनके लिए केवल एक ‘पिता’ हूं, अभिनेता या कुछ और नहीं।”

उन्होंने कहा, “मेरे बेटे ने ‘पार्क्‍स एंड रेक’ देखना शुरू किया है और उसे वह पसंद आ रहा है। यह ‘द ऑफिस’ की तरह है। वह मेरे अभिनय से प्रभावित नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493