पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह खिली हुई धूप निकली है तथा मौसम साफ है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि अब कुछ क्षेत्रों में देर रात कोहरा देखने को मिलेगा।
राजधानी पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 16.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 19़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath