दोस्ताना मैचों के लिए उरुग्वे टीम में शामिल नहीं मुसलेरा

मोंटेवीडियो, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गोलकीपर फर्नादो मुसलेरा को पोलैंड और आस्ट्रिया के खिलाफ खेले जाने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए उरुग्वे की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उरुग्वे फुटबाल संघ (यूएएफ) ने एक बयान में कहा कि 23 सदस्यीय टीम में ऑस्कर तबरेज और लास पाल्मास के सेंटर-बैक अरेवालो रियोस के नाम भी शामिल नहीं हैं।

पोलैंड और आस्ट्रिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों के लिए उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम में लैफ्ट बैक गुइलेर्मो वारेला और मिडफील्डर क्रिस्टियन रोड्रिगेज को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही इस टीम में नेशनल के मिडफील्डर अल्वारो गोंजालेज को भी जगह मिली है।

पिछले माह, यूएएफ ने अपनी एक घोषणा में कहा था कि घुटने की चोट से पूरी तरह न उबरने के कारण बार्सिलोना के फारवर्ड लुइस सुआरेज भी इन दो दोस्ताना मैचों के लिए टीम के साथ मैदान पर नहीं उतरेंगे।

उरुग्वे का सामना 10 नवम्बर को पोलैंड से होगा, वहीं विएना में चार दिन बाद उसका सामना आस्ट्रिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493