उप्र : पुलिस जीप ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

बांदा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के डिंगवाही गांव के पास पुलिस की ‘डायल 100’ बोलेरो जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसपर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक मोहित गुप्ता (21) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एल.बी.के. पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त सोनू (28) के साथ मोटरसाइकिल (बाइक) पर सवार होकर बांदा से अतर्रा कस्बे जा रहा था। डिंगवाही गांव के पास सामने से आ रही पुलिस की डायल 100 बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी जीप लेकर भागने लगे।

उन्होंने बताया, “ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद वही पुलिसकर्मी दोनों को उसी जीप में लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन सोनू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।”

सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायल मोहित की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493