रंजन को बेस्ट पीआरओ का पुरस्कार (फोटो सहित)

पटना/मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे पटना के रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मुंबई में शुक्रवार को आयोजित सबरंग भोजपुरी फिल्म पुरस्कार, 2017 में उन्हें यह सम्मान अभिनेत्री अनारा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

सबरंग भोजपुरी फिल्म पुरस्कार भोजपुरी सिनेमा के लिए बॉलीवुड के फिल्म फेयर के समकक्ष है, जिसमें रंजन सिन्हा को भोजपुरी फिल्मों के बेहतरीन जनसंपर्क (पीआर) के लिए बेस्ट पीआरओ चुना गया।

उल्लेखनीय है कि रंजन सिन्हा ने अपने 14 साल के पीआर करियर में सुपर स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारीलाल यादव, अवधेश मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों के लिए बतौर प्रचारक काम किया है। अब तक उन्होंने 350 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के लिए पीआर का काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493