उप्र : नवविवाहिता का शव फंदे झूलता मिला, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बांदा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने महोखर गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ शनिवार को बरामद किया है। मायके पक्ष की ओर से थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

देहात कोतवाली की थानाध्यक्ष यास्मीन ने बताया, “महोखर गांव में मोहनी (24) पत्नी मोनू सिंह का शव दाड़िन पुरवा स्थित उसके घर की खिड़की से फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका का आधा शरीर जमीन में घिसट रहा था। ससुरालीजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके, जबकि मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा पति मोनू, ससुर महेन्द्र सिंह, सास गुड़िया और चचिया ससुर सीताराम के खिलाफ दर्ज कराया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

पुलिस ने बताया कि मोहनी की शादी इसी साल पांच फरवरी को हुई थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मायके पक्ष को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493