मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जे.पी. दत्ता की आगामी फिल्म ‘पलटन’ में काम कर रहे अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि दत्ता एक महान तकनीशियन हैं।
दिग्गज फिल्मकार के साथ काम के बारे में सोनू ने कहा, “जे.पी. दत्ता एक महान तकनीशियन हैं और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे ‘पलटन’ का हिस्सा बनने का मौका मिला। हमने पिछले 50 दिनों में जो भी शूटिंग की है, उसे लेकर मैं कहना चाहूंगा कि यह मेरे लिए जीवन का परिवर्तनकारी अनुभव है।”
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अगले चार-पांच महीनों में जब फिल्म रिलीज होगी तो प्रत्येक भारतीय इस पर गर्व महसूस करेगा।”
सोनू शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फिट इंडिया कॉन्क्लेव में उपस्थित हुए।
अभिनेता फिल्म की टीम के साथ लद्दाख में 50 दिनों का शेड्यूल पूरा कर लौटे हैं।
सोनू फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वह मशहूर बैडमिनटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु पर फिल्म बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath