सुषमा ने केन्या में भारतीय की हत्या पर रपट मांगी

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने केन्या में भारतीय उच्चायोग से नैरोबी में हुई एक भारतीय लड़के की हत्या पर रपट मांगी है।

सुषमा ने शनिवार रात नेत्रा पारिख के अनुरोध पर ट्वीट किया, “सुचित्रा (सुचित्रा दुरई, केन्या में भारत की उच्चायोग) कृपया, मुझे इस मामले पर रपट भेजें।”

ट्विटर पर पारिख ने कहा कि बंटी शाह नामक लड़का बॉम्बिल इंडस्ट्रीज में काम करता था, जिसकी उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पारिख ने उसके परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।

केन्या में 80,000 भारतीय रहते हैं।

एक अलग ट्वीट में सुषमा ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कंबोज से कहा है कि देश की यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से एक भारतीय नागरिक की हुई मौत के मामले में मदद करें।

उन्होंने श्वेता कपूर के एक अनुरोध की प्रतिक्रिया में यह बात कही है। कपूर ने ट्वीट में लिखा था, “चूंकि यह सप्ताहांत है और विदेशी धरती है, इसलिए नहीं पता कि कौन मदद कर सकता है। क्या एमईए मदद कर सकता है? इस तरह से एक व्यक्ति का निधन दुखद है।”

सुषमा ने श्वेता को कंबोज से संपर्क करने के लिए भी कहा।

इसके पहले शनिवार को भी वाशिंगटन में सहपाठियों द्वारा एक सिख छात्र पर हुए हमले की खबरों के बाद विदेश मंत्री ने अमेरिका में भारतीय दूतावास से रपट मांगी थी।

पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि यह घृणा अपराध का मामला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493