उप्र में धूप, तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 6 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि इस सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट आयेगी और ठंड में इजाफा होगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और अधिकतम तापमान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, बनारस का 19.3 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493