ब्राजील सेरी-ए : कोरिंथियंस ने पाल्मेरास को दी मात

रियो डी जनेरियो, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कोरिंथियंस ने ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए रोमांचक मैच में पाल्मेरास को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एरीना कोरिंथियंस में खेले गए 32वें दौर के मैच में मिली जीत से कोरिंथियंस ने लीग सूची में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दोनों टीमों के बीच का रोमांचक मैच पहले हाफ में नजर आया। एंजेल रोमेरो की ओर से 28वें मिनट में दागे गए गोल ने कोरिंथियंस का खाता खोला।

अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए 30वें मिनट में फाबियान बालबुएना के दागे गए गोल से कोरिंथियंस ने पाल्मेरास के खिलाफ 2-0 से बढ़त हासिल की।

इस बीच, अवसर मिलने पर पाल्मेरास के लिए येरी मीना ने 35वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 1-2 किया।

कोरिंथियंस ने अपना बेहतरीन खेल जारी रखा और पाल्मेरास की कोशिश पर पानी फेरते हुए 38वें मिनट में जो की ओर से पेनाल्टी पर दागे गए गोल से अपनी जीत लगभग पक्की की।

दूसरे हाफ में कोरिंथियंस ने पाल्मेरास को गोल दागने का मौका नहीं दिया और मैच के अंत तक अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए 3-2 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493