भाजपा में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय कोलकाता पहुंचे

कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता मुकुल रॉय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के तीन दिन बाद सोमवार को नई दिल्ली से कोलकाता लौट गए।

रॉय अपने समर्थकों के बीच अपराह्न् करीब 1.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले।

रॉय का स्वागत करने के लिए हवाईअड्डे पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां से रॉय सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक रॉय ने वैचारिक मतभेदों का हवाला देते हुए 25 सितंबर को पार्टी छोड़ दी थी और 11 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

वह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में तीन नवंबर को भाजपा में शामिल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493